Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब में फिर टाइगर की दस्तक।
    सिरमौर

    पांवटा साहिब में फिर टाइगर की दस्तक।

    By Himachal VartaFebruary 15, 2023
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज) : – पांवटा साहिब घाटी में एक बार फिर टाइगर ने दस्तक दी है। इस बार जंगल में टाइगर का जोड़ा दिखाई दिया है। लिहाजा वन विभाग उत्साहित दिखाई दे रहा है। देर रात को पांवटा साहिब के जंबूखाला में टाइगर का यह जोड़ा नजर आया। इसके बाद डी.एफ.ओ. सहित वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर टाइगर के पैरों के निशानों के सैंपल लिए हैं।

    जानकारी के अनुसार देर रात को पांवटा साहिब के जंबूखाला के पास एक निजी कंपनी के कर्मचारी ने अंधेरे में जाते समय कंपनी परिसर के सामने से जंगल की तरफ जाते एक टाइगर को देखा, तो उसने इसकी जानकारी कंपनी के अन्य कर्मचारियों को दी। इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही डी.एफ.ओ. सौरभ जाखड़ सहित रेंज अधिकारी विनय कुमार, वन खंड अधिकारी सुमंत कुमार, वन रक्षक मनीषा ठाकुर, संदीप, मुदसक आदि सहित पूरी टीम मौके पर पहुंची। मौके पर 2 टाइगर के पैरों के निशान बताए जा रहे हैं।

    बताया जा रहा है कि मौके पर एक टाइगर के 10 सैंटीमीटर और दूसरे टाइगर के 8 सैंटीमीटर पैरों के निशान पाए गए। वन विभाग ने मौके पर पैरों के निशान के सैंपल उठाकर वन विभाग के उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है।

    वन विभाग के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे टाइगर पहले बायाकुआं की तरफ जाते दिखे और कुछ देर बाद फिर वापस मुड़कर जंबूखाला की तरफ आए। यहां से जंबूखाला के रास्ते तारूवाला जंगल की तरफ निकल गए। जंबूखाला के रास्तों में जगह-जगह दोनों टाइगर के पैरों के निशान मौजूद हैं। बता दें कि हाल ही में कुछ दिनों पहले भी पांवटा घाटी में टाइगर के पदचिन्हों के निशान पाए गए थे।

    जंबूखाला में स्थित निजी कंपनी के कर्मचारी ने देर रात को अपने मोबाइल से टाइगर का वीडियो भी बनाया है। जो कर्मचारी ने वन विभाग को सौंपा है जिसमें टाइगर को कंपनी के आगे से जाते हुए देखा जा सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.