नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज):-जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालांकि महिला की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। मृतका की पहचान 24 वर्षीय शाहिना के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, शाहिना लंबे समय से बीमार चल रही थी। जिसके चलते शाहिना के ससुराल वाले उसे उपचार के लिए नारायणगड़ अस्पताल लेकर आए थे, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया था, यहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगा की महिला की मौत किन कारणों से हुई है। शाहिना अपने पीछे अपनी 1 साल की बेटी को भी छोड़ गई है। बता दें महिला की शादी हरियाणा के अंबाला में हुई थी और लंबे समय से बीमार चलते उसके मायके वाले उसे नाहन कच्चा टैंक के लेकर आए थे।मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20
