नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ने जिला सिरमौर में आवश्यक खाद्य वस्तुओं की मजदूरी तथा ढुलान कार्य हेतु निविदाएं आमन्त्रित की हैं।
उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य निगम कालाअम्ब के गोदाम से क्षेत्रीय प्रबन्धक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के जिला सिरमौर में स्थित होलसेल गोदामों तक तथा राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के होलसेल गोदामों से उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के ढुलान कार्य तथा होलसेल गोदामों में मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं 10 मार्च 2023 को दोपहर 12 बजे तक आॅनलाइन मोड के माध्यम से आमन्त्रित की गई हैं। उन्होंने बताया कि यह निविदाएं 10 मार्च को ही सांय 03 बजे उपायुक्त अथवा अतिरिक्त उपायुक्त के कार्यालय में खोली जाएंगी ।
खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि इच्छुक निविदादाता निर्धारित प्रपत्र पर परिवहन कार्य (भारतीय खाद्य निगमकालाअंब से विभिन्न थोक भण्डारों तक )एक हजार रूपये प्रति फार्म तथा राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के होलसेल गोदामों से उचित मुल्य की दुकानों तक पांच सौ रूपये प्रति फार्म व मजदूरी कार्य हेतु एक सौ रूपये प्रति फार्म की अदायगी आॅनलाइन ई. चालान के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
इसके अतिरक्त निविदादाता जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नाहन के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर रसीद प्रस्तुत करें अन्यथा उक्त टैण्डर में भाग नहीं ले पाएंगे।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15