नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा धारटी धार) :-नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धौंण अपने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की तैयारी मुकम्मल कर चुका है। 17 फरवरी शुक्रवार को होने वाले वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में इस बार नवनिर्वाचित विधायक अजय सोलंकी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। विद्यालय के प्रिंसिपल रामरतन रमौल ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक 145 छात्र-छात्राएं हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय के सभी बच्चे बेस्ट परफॉर्मर हैं।विद्यालय ने ना केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि खेलकूद में भी जिला स्तर पर ख्याति अर्जित की है। बता दें कि बोर्ड मेरिट में कक्षा 10 के 18 छात्रों में से 6 छात्र छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया था। वही + 2 कक्षा के 21 छात्र छात्राओं में से 4 स्टूडेंट बोर्ड मेरिट में स्थान प्राप्त करने में कामयाब हुए थे। यहां यह भी बताना जरूरी है कि नवनिर्वाचित विधायक अजय सोलंकी का बच्चों के प्रति विशेष लगाव है। यही नहीं बच्चे भी अजय सोलंकी की सादगी के कायल हैं।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
