नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा धारटी धार) उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चैहान आगामी 19 फरवरी से 21 फरवरी तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। 19 को वह सांय 4 बजे पांवटा साहिब पहुंचेंगे तथा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। 20 फरवरी को वह शिलाई विधानसभा क्षेत्र के टिम्बी में 12 बजे तथा इसके उपरांत शिलाई में आस-पास की ग्राम पंचायतों के लोगों से मिलेंगे, उनकी समस्याएं सुनंेगे। वह 21 फरवरी को भी शिलाई लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में क्षेत्र के लोगों की समस्याआंे का समाधान करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री के साथ उनके प्रवास के दौरान जिला व ब्लाॅक कांगे्रस कमेटी के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
