नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर अवैध कब्जों को लेकर विभाग सख्त हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशाषी अभियंता प्रमोद उपे्रति ने बताया कि कालाअंब से नाहन दो सड़का के बीच विभाग द्वारा अधिगृहित भूमि पर कुछ लोग अस्थाई तौर पर कब्जे करने की फिराक में थे, लेकिन एक विशेष मुहिम के तहत ऐसे कब्जों को हाल ही में हटा लिया गया है। इस संबंध में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भी जारी किये गये हैं। उन्होंने कहा कि इन सड़कों पर कुछ चलते फिरते रेहड़ी लगाने वाले भी लोग थे, जिन्हें वहां से हटा दिया गया। हालांकि ये लोग अस्थाई तौर कभी इधर कभी कहीं पर अपना ठेला लगा लेते हैं। ऐसे व्यक्तियों को भी विभाग ने सख्त हिदायत दी हैं।
गौर तलब है कि उपायुक्त आर.के. गौतम ने भी इस संबंध में संज्ञान लिया है और संबंधित विभाग को किसी भी प्रकार के अवैध कब्जों को तुरंत से हटाने के निर्देश दिये थे।उपायुक्त ने स्थानीय नगर परिषद को भी इस प्रकार के कब्जों को तुरंत हटाने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिये हैं।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
