श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- मिनी जू रेणुकाजी में बंगाली टाइगर का जोड़ा लाने को लेकर बाड़े के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। वन्य प्राणी विभाग ने बाड़े के निर्माण कार्य को एक विश्वसनीय एजेंसी को सौंप दिया है। बंगाली टाइगर एसी बाड़े में रहेंगे। इसका निर्माण एचपीएसआईडीसी (हिप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम) बद्दी करेगा। निगम की टीम ने इसके लिए हामी भी भर दी है। निगम के वरिष्ठ अभियंता जरियाल के नेतृत्व में एक टीम बाड़े के निर्माण स्थल का दौरा करके लौट गई है।1.20 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक व वातानुकूलित बाड़े का निर्माण किया जाएगा। इसमें तीन माह का वक्त लगने की संभावना है, जिससे मई माह तक रेणुकाजी में बंगाल टाइगर के नए जोड़े को लाया जा सके। उल्लेखनीय है कि टाइगर के जोड़े को लाए जाने की स्वीकृति विभाग को केंद्रीय जू प्राधिकरण (सीजेडए) से पहले ही मिल चुकी है।वन्य प्राणी विभाग शिमला के डीएफओ एन रविशंकर शर्मा ने बताया कि मिनी जू रेणुकाजी में टाइगर के नए बाड़े के निर्माण का जिम्मा एचपीएसआईडीसी को सौंपा गया है। इसको लेकर 1.20 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है। तीन माह में बाड़े का निर्माण कार्य पूर्ण होने की संभावना है। इसके तुरंत बाद ही यहां दिल्ली जू से बंगाली टाइगर के जोड़े को लाया जाएगा।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
