Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई का स्थापना दिवस धूमधाम से आयोजित
    सिरमौर

    भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई का स्थापना दिवस धूमधाम से आयोजित

    By Himachal VartaFebruary 20, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र द्वारा पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर समाज सेवक व उद्यमी नरेन्द्र पाल सिंह सहोता, विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल नरेश चौहान, बतौर सम्मानित अतिथि  देविंदर सहानी, प्रधानाचार्य, गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के अलावा मीडिया के संमानित सदस्यों ने शिरकत की। पूरे क्षेत्र की वीरनारियां व पूर्व सेनिक परिवार सहित उपस्थित रहे। सर्वप्रथम उपस्थित सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की विधिवत शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों को सम्मानित किया गया। संगठन के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठुंडू ने संगठन द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों तथा भविष्य के कार्य की रूपरेखा पर वक्तव्य पेश किया तदोपरांत वीरनारियों का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सम्मान किया गया। मुख्यअतिथि नरेंद्र पाल सिंह सहोता  ने सेनिक परिवार और समाज सेवा के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए उनकी जमकर सराहना की तथा संगठन की लग्न और मेहनत की जमकर तारीफ की। उसके उपरांत संगठन की कार्यकारिणी को उनके द्वारा किए गए अनुसरणीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।  मुख्य अतिथि नरेंद्र पाल सिंह सहोता ने वीरनारियों, सेनिक हितों तथा जन सेवा के कार्यों के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों  के लिए उनकी जमकर तारीफ की और विश्वास दिलाया कि हम सब मिलकर इन सभी जरूरी कार्यों को पूरा करेंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोरखुवाला के बच्चों का सर्जिकल स्टराईक पर नाटय मंचन से उपस्थित श्रौताओं में वीर रस धारा का प्रवाह हुआ। बीकेडी स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रसतुत गिद्दा पर सभी लोग झुम उठे। उसके बाद दुन वैली स्कूल की छात्राओं ने सेना पर मार्मिक प्रस्तुति पैश की। उसके बाद गुरु नानक मिशन स्कूल के छात्रों ने पहाड़ी नाटी की प्रस्तुती देकर सबका मन मोह लिया। उसके बाद मुख्य आकर्षण के रूप में मशहूर  उतराखंड व हिमाचल के लोक गायक अरविंद राणा व अनुप झांगटा ने अपनी पूरी टीम के साथ शिरकत की। उन्होंने हिंदी, पंजाबी, सूफी व पहाड़ी गाने गाकर उपस्थित लोगों की वाह वाही लूटी। कार्यक्रम में अतिथियों के अलावा भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र से मुख्य रूप से संगठन की कौर कमेटी से संरक्षक डॉ. एसपी खेड़ा, पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह चौहान, हरदेश बत्रा, जीवन सिंह, अध्यक्ष करनैल सिंह, उपाध्यक्ष नरेन्द्र ठुंडू व सवर्णजीत, सचिव संतराम चौहान, सह सचिव मोहन सिंह चौहान व गुरदीप, कोषाध्यक्ष तरुण गुरंग, सह-कोषाध्यक्ष सुखविंद्र, मीडिया प्रभारी नरेश कुमार व दीपू ठुंडू तथा सभी पूर्वसैनिक परिवार एवं वीरनारियां और अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.