नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के उपमंडल पच्छाद के सराहां में बस अड्डे के समीप मारपीट का मामला सामने आया है, यहां 4 युवक एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उससे हजारों की नकदी सहित सोने की चेन लेकर फरार हो गए हैं। पीड़ित की पहचान विशाल निवासी गांव नावल, डाकघर भेलन के रूप में हुई है। पीड़ित के भाई सूर्य प्रकाश ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकरी के मुताबिक, विशाल रोज की तरह रात को अपनी सब्जी की रेहड़ी की दुकान बंद कर अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहा था। इसी दौरान वहां पर चार युवक आए और वह पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने लगे। जिसके बाद उन चारों युवकों ने विशाल से मारपीट भी कर डाली।बता दें चारों युवक पीड़ित से 50,000 रुपए की नकदी और सोने की चेन लेकर फरार हो गए हैं। पीड़ित ने पुलिस से जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लेने की गुहार लगाई है। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोमदत्त ने की है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
