नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन में स्थित डॉ. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल में अब विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार हो सकेंगे। एमबीबीएस के बाद अब मेडिकल काॅलेज को पोस्ट ग्रेजुएशन (पी.जी.) की कक्षाएं लगाने की अनुमति भी मिल गई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एन.एम.सी.) ने मेडिकल काॅलेज को इसकी मंजूरी दी है।एनएमसी ने मेडिकल काॅलेज को कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट में पीजी की 3 सीटों पर कक्षाएं शुरू करने की अनुमति दी है। टीम ने पीजी को लेकर कुछ औपचारिकताओं को पूरा करने के निर्देश मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को दिए हैं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अब इन औचारिकताओं को पूरा करके आगामी सत्र से यहां पीजी के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर सकेगा।गौरतलब है कि हाल ही में मेडिकल कॉलेज को एक अत्याधुनिक कूल्ड रेडियो फ्रिक्वेंसी मशीन और हाई डाप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन मिली है। अब पीजी की सुविधा से उपलब्धियों की फेहरिस्त में एक और कामयाबी जुड़ी है।मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. श्याम लाल कौशिक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के कम्यूनिटी मेडिसिन विषय में पीजी की सुविधा शुरू की गई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की टीम इसको लेकर निरीक्षण कर चुकी है। टीम ने यहां तीन सीटों की मंजूरी दी है।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
