चार्जिंग स्टेशन स्थापित के लिए स्थान किए चिन्हित नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सरकार के आदेशों के बाद डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने की कवायद तेज हो गई है। इन बसों को चार्ज करने के लिए एचआरटीसी ने जिला में 4 जगह चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए स्थान चिन्हित कर लिए है।मीडिया से बात करते हुए परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट ने बताया कि सरकार के आदेशों के मुताबिक जिला सिरमौर में 4 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे है। चार्जिंग स्टेशन में से एचआरटीसी वर्कशॉप नाहन में एक 11000 किलो वाट का हाई पावर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। जिसमें एक साथ 6 बसें चार्ज हो सकेगी उन्होंने बताया कि इस हाई पावर चार्जिंग स्टेशन में 1 घंटे में बस की बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी। इसके अलावा तीन इंटरमीडिएट चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। जिसमें पहला पोंटा साहिब में दूसरा बस अड्डा नाहन परिसर में तथा तीसरा बस अड्डा सराहां में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन सभी चार्जिंग स्टेशन को बनाने के लिए स्थान भी चिन्हित कर लिए गए हैं जिस पर जल्द काम शुरू हो जाएगा।उन्होंने बताया कि सरकार के आदेशों के बाद उनकी एचआरटीसी के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी जिसमें डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है। इसके अलावा किस डिपो को कितनी इलेक्ट्रिक बसें मिलेगी इस पर भी विचार विमर्श हुआ उन्होंने एचआरटीसी नाहन डिपो को 37 बसें मिलने की उम्मीद जताई है जिनके लिए रूट भी निर्धारित किए जा रहे हैं।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
