Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नेशनल हाईवे -707फिर भूस्खलन से हुआ बंद
    सिरमौर

    नेशनल हाईवे -707फिर भूस्खलन से हुआ बंद

    By Himachal VartaFebruary 23, 2023
    Facebook WhatsApp

    पांवटा ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पांवटा-गुम्मा नेशनल हाईवे 707 पर टिंबी के समीप भारी भूस्खलन हो गया, जिससे एनएच पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। यहां पूरा ही पहाड़ दरक कर नीचे गिर गया है।स्थानीय लोगों के मुताबिक नेशनल हाईवे को डबल लेन करने का कार्य चल रहा है। जगह-जगह कटिंग करने की वजह से 2 माह में यहां पांचवीं बार भारी भूस्खलन हुआ है। वीरवार सुबह करीब 9:30 बजे टिम्बी के समीप हुए भूस्खलन से जहां आवाजाही बाधित हो गई है, वहीं क्षेत्र के लोगों के लिए फिर से परेशानियां उत्पन्न होने वाली हैं। दरअसल भूस्खलन से बिजली का पोल तारों सहित हवा में लटक गया है, जिसके चलते क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली बाधित हो गई है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगना शुरू हो गई हैं। लोग सुबह अपने दफ्तरों और बच्चे स्कूल-कॉलेज के लिए बसों से जाते हैं, लेकिन सड़क बंद होने से लोगों को परेशानियां उत्पन्न हो गई हैं। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द सड़क को बहाल किया जाए।वहीं एसडीएम ने बताया कि मीडिया द्वारा अभी उन्हें सूचना मिली है। मौके पर काम कर रही कंपनियों की मशीनों को जल्द भेजा जाएगा, ताकि सड़क को बहाल कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि कंपनियों की जो लगातार लापरवाही सामने आ रही है, उसको किसी भी सूरत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगीगौरतलब है कि 2 दिन पहले उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भी शिलाई का दौरा किया था और उन्होंने भी एसडीएम और डीएसपी को सख्त निर्देश दिए थे कि 2 दिनों के भीतर कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों की जान बच सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.