नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर अक्षय शर्मा ने बताया कि मैसर्ज यूनाइटिड बिस्किट प्रा.लि. कालाआम तथा श्री बद्रिका आश्रम एण्ड सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा 21 पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है जिसके लिए 28 फरवरी को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मैसर्ज यूनाइटिड बिस्किट प्रा.लि. में 10 विभिन्न पदों के लिए 10वीं, 12वीं और बी.एस.सी. पास अनुभवी युवाओं की आवश्यकता है जिन्हें चयन उपरांत 10500 रुपये से 22 हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार श्री बद्रिका आश्रम एण्ड सोशल वेलफेयर सोसायटी में एकाउंटेंट, सिविल इंजिनियर, सुपरवाईजर, पलंबर व कारपेंटर आदि के 11 पदों के लिए 10वीं, आईटीआई व बी.ए. पास अभ्यर्थियों की आवश्यकता है जिन्हें चयन उपरांत 10500 रुपये लेकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा।जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 28 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित हो रहे कैंपस इंटरव्यू के दौरान अपने साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षिक योग्यता व अन्य जरूरी प्रमाण पत्र के साथ अपना बॉयोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र भी साथ लाएं।अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय नाहन के दूरभाष न. 1702-222274 पर संपर्क किया जा सकता है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3