नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश के सभी जिला न्यायालय व अधीनस्थ न्यायालय में 11 मार्च 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर के अध्यक्ष आर. के. चौधरी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर एवं सचिव माधवी सिंह ने यह जानकारी दी है।उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में मामलों का निपटारा किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में वैवाहिक मामले, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक चेक बाउंस के मामले, श्रम कानून, बैंक लोन, बिजली व पानी बिल भुगतान के मामल, राजस्व मामले, भूमि अधिग्रहण एवं समाधेय अपराध समेत कई प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा। इन्हीं निर्देशों के अनुसार जिला न्यायालय सिरमौर स्थित नाहन, न्यायालय परिसर पांवटा साहिब, राजगढ़ एवं शिलाई में भी राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन 11 मार्च 2023 को किया जा रहा है जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर के अध्यक्ष आर.के.चौधरी ने आम जनता से अनुरोध किया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करें एवं किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर के हेल्पलाइन नंबर 01702-224749 पर संपर्क करें।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3