नाहन, (हिमाचल वार्ता न्यूज):– राज्य के सबसे पुराने स्कूल राजकीय आदर्श शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन का आज वार्षिक परितोषिक समारोह में स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। महाराजा शमशेर प्रकाश द्वारा स्थापित साल 1783 में स्थापित इस स्कूल ने प्रदेश को कई नामी हस्तियां दी है। वार्षिक समारोह के दौरान यहां मुख्य अतिथि द्वारा शैक्षणिक व खेलकूद गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। स्कूल के छात्रों द्वारा कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि स्कूल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर वह अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि मौजूदा सरकार गुणात्मक शिक्षा को लेकर बेहद गंभीर है और आने वाले समय में स्कूलों में बेहतर शिक्षा देने के प्रयास सरकार द्वारा किए जा रहे हैं।
प्रदेश के सबसे पुराने स्कूलों में शुमार इस स्कूल ने कई नामी हस्तियां दी है जिसमे हिमाचल निर्माता डॉ वाई एस परमार, पूर्व राज्यपाल अश्वनी कुमार, स्वतंत्रता सेनानी व संसद सदस्य शिवानन्द रमौल समेत कई बड़े अधिकारीयों के नाम शामिल है।:
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
