हिमाचल वार्ता न्यूज (एसपी जैरथ):- केंद्र सरकार द्वारा नाहन मेडिकल कॉलेज को 100 सीटों वाला बीएससी नर्सिंग कॉलेज की स्वीकृत हुआ है। बीएससी नर्सिंग करने का सपना देखने वाले छात्रों को सरकारी स्तर पर डिग्री प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। जिला सिरमौर अभी तक नीजि कॉलेजों में ही बीएससी नर्सिंग की पढाई की सुविधा है। जानकारी के अनुसार हाल ही में केंद्र सरकार ने नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए 100 सीटों वाला बीएससी नर्सिंग कॉलेज स्वीकृत करने का एलान किया गया है। 100 सीटों वाले प्रस्तावित बीएससी नर्सिंग कॉलेज के लिए करीब 80 करोड़ का बजट रखा गया है। बीएससी नर्सिंग कॉलेज का परिसर 3 एकड़ भूमि पर बनेगा। मेडि़कल कॉलेज प्रबंधन ने जिला प्रशासन व अन्य एजेंसियों से भूमि उपलब्ध करवाने की कवायद शुरू कर दी है। गौरतलब है कि है कि पूर्व में केंद्र सरकार ने मेडिकल कॉलेज के लिए 40 सीटों वाला बीएससी नर्सिंग कॉलेज स्वीकृत किया था। लेकिन वर्तमान में सीटों की संख्या में इजाफा करके छात्रों लिए 100 सीटों वाला सस्ंथान खोलने की स्वीकृती दी गई है। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज के वजूद में आने के बाद से ही पिछले कई सालों में केंद्र सरकार ने मेडिकल कॉलेज से संबंधित कई संस्थान स्वीकृत किए है। इन सभी के लिए कॉलेज प्रबंधन आज भी जगह तलाश रहा है लेकिन पूर्व में घौषित कई संस्थानों के कॉलेज प्रबंधन के पास भूमि उपलब्ध न होने के कारण इन संस्थानों का निर्माण नहीं हो सका है। अब बीएससी नर्सिंग कॉलेज के लिए 3 एकड़ भूमि की जरूरत है। केंद्र सरकार द्वारा नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए 100 सीटों वाला बीएससी नर्सिंग कॉलेज स्वीकृत हुआ है। प्रस्तावित भवन 3 एकड़ भूमि में में बनेगा जिला प्रशासन को भूमि उपलब्ध करवाने के लिए फाइल दी जाएगी। बीएससी नर्सिंग कॉलेज पर करीब 80 करोड़ का बजट खर्च होगा।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
