नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला मुख्यालय नाहन में राज्य कोऑपरेटिव बैंक एंप्लाइज यूनियन के चुनाव में इस बार प्रधान पद गिरीश मेहता तथा महासचिव के पद पर मुकेश गुरु आजाद की जीत हुई है। प्रधान पद की दौड़ में शामिल रहे दो प्रत्याशियों तथा महासचिव पद के लिए 4 प्रत्याशियों को राज्य भर के 1600 कर्मचारियों ने मतदान किया।मतदान प्रक्रिया बड़ी शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। तो वहीं इस जीत में भाग लेने वाले समस्त प्रत्याशियों और विजेता रहे प्रधान गिरीश मेहता व महासचिव मुकेश गुरु आजाद को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के डीजीएम बिशेषर शर्मा ने बधाई दी।तो वहीं नवनिर्वाचित प्रधान गिरीश मेहता तथा महासचिव मुकेश गुरु आजाद ने अपनी जीत को लेकर समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। प्रधान गिरीश मेहता तथा महासचिव मुकेश गुरु आजाद ने कहा कि यह उनकी ही नहीं बल्कि कर्मचारियों के भरोसे की जीत हुई है।जो कर्मचारियों के मुख्य मुद्दे हैं वह उनको सब के सहयोग से मिलजुल कर उठाएंगे और समाधान निकालेंगे। इस आयोजित चुनाव प्रक्रिया में मुख्य रूप से वरिष्ठ प्रबंधक मोहन दिलैक, वरिष्ठ प्रबंधक डीपी वर्मा, प्रबंधक देवेंद्र मेहता तथा राजेश शामिल रहे।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
