नाहन ,( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- पावंटा साहिब में युवा मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने एसडीएम चीमा को ज्ञापन सौंपा और कहा की भटरोग स्थित शिरगुल मार्डन एंड मिनरल द्वारा अवैध रूप से खनन किया जा रहा है, जिस पर तुरंत प्रभाव से लगाम लगाई जा सके।प्रदीप चौहान ने बताया कि जो भटरोग में यह क्रेशर है, यह सरकारी जमीन से माल उठा रहा है, उन्होंने बताया की इसके द्वारा क्रेशर का पानी उनकी जमीन से होते हुए गिरी नदी में जा रहा है जिससे उनकी ज़मीन के साथ साथ गिरीनदी का पानी भी खराब हो रहा है।ज्ञापन देते हुए कहा की इस क्रेशर पर आने वाली गाड़ियां सरकारी जमीन का इस्तेमाल कर रही हैँ, जिसमें वन विभाग की जमीन भी आ रही है। उन्होंने कहा की इस क्रेशर से आने वाली गाड़ियां ओवरलोड माल लेकर आती है। जिसमें उनके पास बिल कम रुपए का होता है और माल ज्यादा होता है। इस केशर द्वारा नदी में पाइप डालकर छोटी छोटी पुलियों का निर्माण किया है जो पूर्ण रूप से अवैध है। प्रदीप का कहना है कज इस क्रेशर द्वारा उनकी जमीन पर रोड निकाला गया है जिसकी उन्हे अभी तक कोई परमिशन नही दे रखी है इतना ही नही जिस रास्ते का यह प्रयोग कर रहे हैँ उसपर कोट में स्टे है उसके बावजूद भी कोट के आर्डर की की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा से मांग करते हुए प्रदीप चौहान ने कहा की वह इस क्रेशर का मुआवना करें और चेक करे कि क्या यह सरकारी मापदंडों के हिसाब से सही तरह चल रहा है या नही।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3