Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»21 और 22 मार्च को नारग में आयोजित होगा मां नगरकोटी मेला : डॉ संजीव धीमान
    सिरमौर

    21 और 22 मार्च को नारग में आयोजित होगा मां नगरकोटी मेला : डॉ संजीव धीमान

    By Himachal VartaFebruary 28, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-                       सिरमौर जिला का पारंपरिक एवं प्रसिद्व जिला स्तरीय मां नगरकोटी मेला आगामी 21 और 22 मार्च, 2023 को काली केहड़ क्रिकेट मैदान नजदीक उप तहसील कार्यालय नारग में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष  मां नगरकोटी मेला कमेटी एवं एसडीएम सराहां डॉ0 संजीव कुमार धीमान ने आज यहां ग्राम पंचायत हाल नारग में मेले की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 21 मार्च को मां नगरकोटी देवी की पारंपरिक पूजा अर्चना से होगा। इसके उपरांत मां नगरकोटी देवी की पालकी की शोभायात्रा मंदिर से काली केहड़ क्रिकेट मैदान तक पारंपरिक वाद्य यन्त्रों के साथ लोगों के दर्शन के लिए निकाली जाएगी, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग भाग लेंगे। मेले के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें  सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे और प्रदेश के कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय एवं प्रदेश के प्रसिद्व लोक कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। मेले के दौरान विभिन्न स्थानीय स्कूलों के बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा विभिन्न खेल व कबड्डी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। मेले के अंतिम दिन 22 मार्च को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश व देश के अन्य राज्यों के पुरुष पहलवान भाग लेंगे । इसके अलावा मटका फोड़ व रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगाएसडीएम ने बताया कि मेले को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए बैठक में विभिन्न उप समितियों का गठन कर दिया गया है, जिसमें कार्यकारी समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति, वित्त एवं लेखा, स्वागत व प्लाॅट आवंटन इत्यादि समितियंा शामिल हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से मेले के आयोजन में अपना रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया।बैठक में तहसीलदार सराहां विपिन वर्मा, नायब तहसीलदार नारग दीपक सूद, सीडीपीओ दीपक चौहान, प्रधान व्यापार मंडल नारग नरेंद्र शर्मा, पूर्व मेला कमेटी प्रधान विक्रम ठाकुर, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.