Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एलपीजी के रेट बढ़ाकर गरीबों के जख्मों पर लगाया नमक- अजय सोलंकी
    सिरमौर

    एलपीजी के रेट बढ़ाकर गरीबों के जख्मों पर लगाया नमक- अजय सोलंकी

    By Himachal VartaMarch 1, 2023
    Facebook WhatsApp

    प्रदेश में अब 50 रुपए महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, कमर्शियल मिलेगा 351 रुपए महंगा                                                          नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-पेट्रोलियम मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आज से एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडर अब सब्सिडी के बावजूद 50 रुपए और अधिक रेट में मिलेगा। एलपीजी 14.5 किलो का सिलेंडर जहां पहले शिमला में 1098.50 रुपए तथा सिरमौर में 1148 रुपए में मिला करता था अब यह सिलेंडर 1147 रुपए 50 पैसे में मिलेगा। इससे भी ज्यादा दुखदाई यह है कि नॉन सब्सिडी में 19 किलो का गैस सिलेंडर 351 रुपए अधिक महंगा हो गया है।यह सिलेंडर पहले 1866 रुपए में मिला करता था। मगर अब इसका रेट 2217 रुपए हो गया है। केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा 2017 से लेकर 2022 तक करीब 58 बार एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी की गई है। 2017 में जो एलपीजी का सिलेंडर 723 रुपए में मिला करता था वह अब 1147 रुपए 50 पैसे पर पहुंच गया है। हालांकि यह कीमतें क्रूड ऑयल के अंतरराष्ट्रीय मूल्यों पर निर्धारित होती है। बावजूद इसके एलपीजी के दामों में 50 रुपए बढ़ोतरी ग्रहणीयों की रसोई पर भारी पड़ती नजर आ रही है।नाहन से कांग्रेस के विधायक अजय सोलंकी ने इस पर तीव्र प्रतिक्रिया देते हुए इसे गरीबों के साथ बड़ा अन्याय करार दिया है। उन्होंने कहा देश व प्रदेश की जनता पहले से ही केंद्र सरकार की नीतियों के चलते महंगाई का दंश झेल रही है। वहीं अब गरीबों की रसोई पर भी डाका डालते हुए 50 रुपए गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर उनकी कमर तोड़ दी है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि वह बढ़ाई गई किंतु पर पुनर्विचार करें।उन्होंने यह भी मांग की है कि केंद्र सरकार 50 रुपए बढ़ोतरी के जगह गैस के सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की कमी करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की कांग्रेस सरकार प्रदेश में महंगाई पर नियंत्रण करते हुए आम आदमी को राहत पहुंचा रही है। तो वही केंद्र सरकार के द्वारा इस प्रकार एलपीजी में दामों की बढ़ोतरी कर गरीबों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया जा रहा है।उधर, खबर की पुष्टि करते हुए इंडियन ऑयल कंपनी के स्टेट कोऑर्डिनेटर एपी सिंह ने बताया कि क्रूड ऑयल रेट में अंतरराष्ट्रीय बढ़ोतरी के चलते पेट्रोलियम मंत्रालय के द्वारा 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.