नाहन, (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि फायर सीजन 2023-24 के दृष्टिगत वनों में आगजनी की संभावित घटनाओं को देखते हुए सिरमौर जिला में 15 मार्च से 30 जून 2023 तक ठीकरी पहरा (नाईट पेट्रोलिंग) आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि ठीकरी पहरे के लिए सभी ग्राम पंचायत, अधिसूचित एरिया समिति, नगर परिषद और नगर पंचायतों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगजनी की घटनाओं की सूचना और इस पर नियंत्रण पाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों की सहायता हेतु सभी सम्बन्धित ग्राम पंचायतें, अधिसूचित एरिया समिति, नगर परिषद और नगर पंचायतों के प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में योग्य व्यस्क पुरूषों की सहायता से ठीकरी पहरा लगाना सुनिश्चित बनाएंगे।उपायुक्त ने आगामी फायर सीजन के दृष्टिगत जिला के सभी नागरिकों से सचेत रहने और वनों में आगजनी की घटना की तुरंत जानकारी अग्निशमन विभाग को देने का भी आग्रह किया है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
