Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब-शिलाई राष्ट्रीय उच्च मार्ग-707 पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबन्ध
    सिरमौर

    पांवटा साहिब-शिलाई राष्ट्रीय उच्च मार्ग-707 पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबन्ध

    By Himachal VartaMarch 3, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला दंडाधिकारी सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि पांवटा साहिब-शिलाई राष्ट्रीय उच्च मार्ग-707 पर गंगटोली के समीप सड़क की आवश्यक मुरम्मत एवं रखरखाव के दृष्टिगत यह मार्ग सभी किस्म के वाहनों की आवाजाही के लिए 3 मार्च को प्रातः 11 बजे से 4 मार्च तक पूर्णतः बंद रहेगा। इसी प्रकार यह मार्ग 5 मार्च से 10 मार्च तक रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक वाहनों के परिचालन के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।   आर.के. गौतम ने बताया कि उच्च मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहने की अवधि के दौरान इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों को अन्य मार्गों पर डाईवर्ट किया गया है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पांवटा साहिब से फैडज की ओर चलने वाले वाहन अब पांवटा साहिब-कफोटा-जाखना-त्यूणी-मिनस-फैडज मार्ग तथा पांवटा साहिब से डाकपत्थर-तुनिया-मीनस-फैडज मार्ग पर चलेंगे। इसी प्रकार फैडज से पांवटा की ओर आने वाले सभी वाहन फैडज मीनस-तुनिया-जाखना-कफोटा-पांवटा साहिब मार्ग तथा फैडज-मिनस-तूनिया- डाकपत्थर-पांवटा साहिब मार्ग पर चलेंगे।
    आर.के. गौतम ने परियोजना निदेशक मिनिस्ट्री ऑफ रोड़ एण्ड हाईवे स्थित पांवटा साहिब को आमजन की सूचना के लिए उचित स्थानों पर साईन बोर्ड प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.