नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला दंडाधिकारी सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि पांवटा साहिब-शिलाई राष्ट्रीय उच्च मार्ग-707 पर गंगटोली के समीप सड़क की आवश्यक मुरम्मत एवं रखरखाव के दृष्टिगत यह मार्ग सभी किस्म के वाहनों की आवाजाही के लिए 3 मार्च को प्रातः 11 बजे से 4 मार्च तक पूर्णतः बंद रहेगा। इसी प्रकार यह मार्ग 5 मार्च से 10 मार्च तक रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक वाहनों के परिचालन के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। आर.के. गौतम ने बताया कि उच्च मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहने की अवधि के दौरान इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों को अन्य मार्गों पर डाईवर्ट किया गया है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पांवटा साहिब से फैडज की ओर चलने वाले वाहन अब पांवटा साहिब-कफोटा-जाखना-त्यूणी-मिनस-फैडज मार्ग तथा पांवटा साहिब से डाकपत्थर-तुनिया-मीनस-फैडज मार्ग पर चलेंगे। इसी प्रकार फैडज से पांवटा की ओर आने वाले सभी वाहन फैडज मीनस-तुनिया-जाखना-कफोटा-पांवटा साहिब मार्ग तथा फैडज-मिनस-तूनिया- डाकपत्थर-पांवटा साहिब मार्ग पर चलेंगे।
आर.के. गौतम ने परियोजना निदेशक मिनिस्ट्री ऑफ रोड़ एण्ड हाईवे स्थित पांवटा साहिब को आमजन की सूचना के लिए उचित स्थानों पर साईन बोर्ड प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए हैं।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23