Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»खेल»सुक्खू सरकार प्रदेश में करेगी शुरू रूरल ओलंपियाड- विक्रमादित्य
    खेल

    सुक्खू सरकार प्रदेश में करेगी शुरू रूरल ओलंपियाड- विक्रमादित्य

    By Himachal VartaMarch 4, 2023
    Facebook WhatsApp

    खेल मंत्री बोले- ग्रामीण स्तर पर खेलों के प्रोत्साहन को लेकर बनाया जा रहा है एनुअल स्पोर्ट्स कैलेंडर                                 नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-क दिवसीय दौरे पर सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे लोक निर्माण एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री विक्रमादित्य का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान पत्रकारों से हुई अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने नई खेल पॉलिसी और खेलों को बढ़ावा दिए जाने को लेकर महत्वपूर्ण बयान भी दिया। विक्रमादित्य ने बताया कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार शुरुआती तौर पर प्रदेश में एक रूरल ओलंपियाड आयोजित करने जा रही है।उन्होंने कहा कि इस आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री के साथ विस्तृत रूप से चर्चा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर खेलों को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाए। खेल मंत्री ने कहा कि इसके लिए हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में जिस तरीके से ग्रामीण खेलों को बढ़ावा दिया जाता है उसी की तर्ज पर प्रदेश में भी इसकी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य इसके लिए एक रोल मॉडल साबित होगा क्योंकि हरियाणा ने इसी पॉलिसी के आधार पर खेल योजना बनाकर राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल अर्जित किए हैं।

    खेल मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद नई खेल पॉलिसी बनाए जाने को लेकर कहा है। यही नहीं ग्रामीण खेलों को बढ़ावा मिल सके इसको लेकर एक एनुअल स्पोर्टिंग कैलेंडर भी तैयार किया जा रहा है। विक्रमादित्य ने कहा कि आने वाले बजट के बाद नई स्पोर्ट्स पॉलिसी लाई जा रही है। जिसमें हरियाणा की पॉलिसी को इंप्लीमेंट भी किया जाएगा। युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा दिए जाने को लेकर गंभीरता से काम कर रही है।

    यही नहीं प्रदेश के हर जिला में जो एक्जिस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर है उसे और अधिक मजबूत करने को लेकर भी पॉलिसी लाई जा रही है। खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति फिलहाल इतनी अच्छी नहीं है बावजूद इसके पब्लिक कंट्रीब्यूशन के साथ खेल मैदान आदि को डेवलप करने के लिए सहयोग भी लिया जाएगा। इसके साथ-साथ प्रदेश में जहां भी ग्रामीण स्तर पर ग्राउंड आदि बनाए जाएंगे उनके नाम क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले विशेष व्यक्तियों के नाम पर रखे जाएंगे।

    युवा सेवा एवं खेल मंत्री ने कहा कि सिरमौर में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने को लेकर योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि साहसिक खेलों के चलते जिला में एडवेंचरस टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान लोक निर्माण एवं युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य के साथ श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार कंवर, अजय बहादुर सिंह, मित्र सिंह तोमर, तपेंद्र ठाकुर व अन्य कांग्रेसी नेताओं सहित उपायुक्त राम कुमार गौतम, एडीसी तथा एसडीएम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.