विधायक विनय कुमार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद परमार ने भी करी बयान की निंदा नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- सोलन से संबंध रखने वाले कांग्रेस के प्रवक्ता कुशल जेठी के द्वारा सिरमौरी ऊपर देर से ज्ञान होने की टिप्पणी किए जाने को लेकर ना केवल भाजपा बल्कि कांग्रेस ने भी नाराजगी व्यक्त की है। भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कुशल जेठी को सिक मानसिकता रोगी करार दिया है। तो कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व हिमाचल निर्माता के पोते आनंद परमार सहित श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार ने भी कुशल जेठी के बयान को निंदनीय करार दिया है।उन्होंने कहा कि सिरमौर आस्था और रिवाजों पर राजनीतिक बयानबाजी किया जाना अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि हालांकि जेठी ने माफी मांग ली है मगर उन्होंने यह भी कहा कि गलती मानने पर माफ करना भी हमारा बड़प्पन है। जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि सिरमौरियों को हर बात का ज्ञान देर में होना कांग्रेस प्रवक्ता की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता ने ऐसा कहकर कि जब भगवान रामचंद्र जी ने रावण का वध किया था तो सिरमौरयों को इसका ज्ञान एक महीने बाद हुआ था। इसीलिए वह बूढ़ी दिवाली मनाते हैं।विनय गुप्ता ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीति में आस्था पर प्रहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज जिस प्रदेश में वह ताजी हवा और सांस ले रहे हैं उसके निर्माता भी इसी सिरमौर से ताल्लुक रखते थे। विनय गुप्ता ने कहा कि कुशल जेठी के अशोभनीय अभियान पर प्रदेश सरकार और कांग्रेस माफी मांगे। बता दें कि कुशल जेठी सोलन से ताल्लुक रखते हैं कभी वह भाजपा नेताओं के साथ गल बंईयां किया करा करते थे जब भाजपा में उनकी दाल नहीं गली तो उन्होंने भाजपा सरकार के दौरान बाय इलेक्शन में कांग्रेस का दामन थाम लिया था।अक्सर विवादित बयान देने को लेकर कुशल जेडी चर्चाओं में रहते हैं। सिरमौरियों के लिए देर से ज्ञान होने वाला बयान देकर एक बार फिर उन्होंने बवाल खड़ा कर दिया है। उनके इस बयान की ना केवल भाजपा के द्वारा बल्कि कांग्रेसियों के द्वारा भी कड़ी निंदा की जा रही है। नाम ना छापने की शर्त पर कई कांग्रेस नेताओं ने तो यहां तक भी कहा कि पार्टी में प्रवक्ता का पद एक जिम्मेदार व्यक्ति को दिया जाता है ना कि ऐसे व्यक्ति को जिसके कारण पार्टी और सरकार को भी नुकसान पहुंचे।कांग्रेस विधायक विनय कुमार और आनंद परमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा की पार्टी है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कुशल जेठी ने अशोभनीय बयान दिया है तो उन्होंने नैतिकता के आधार पर माफी भी मांग ली है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे यहां नैतिकता का आज भी मूल्य है जबकि भाजपा नैतिक मूल्यों से गिर चुकी है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
