Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर के जोहन गांव की गोशाला से मिला तीन दिन से लापता बलदेव दत्त का शव
    • सुभाष शर्मा संस्कृत महाविद्यालय नाहन के पीटीए अध्यक्ष चुने गए
    • रोटरी कम्युनिटी कोर नाहन के अध्यक्ष बने अजय तोमर
    • नाहन-पांवटा साहिब रोड़ पर एक तेज रफ्तार कार‌ की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, September 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कांग्रेस प्रवक्ता कुशल जेठी के बयान पर सिरमौर भाजपा में उबाल
    सिरमौर

    कांग्रेस प्रवक्ता कुशल जेठी के बयान पर सिरमौर भाजपा में उबाल

    By Himachal VartaMarch 6, 2023
    Facebook WhatsApp

    विधायक विनय कुमार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद परमार ने भी करी बयान की निंदा                                                             नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- सोलन से संबंध रखने वाले कांग्रेस के प्रवक्ता कुशल जेठी के द्वारा सिरमौरी ऊपर देर से ज्ञान होने की टिप्पणी किए जाने को लेकर ना केवल भाजपा बल्कि कांग्रेस ने भी नाराजगी व्यक्त की है। भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कुशल जेठी को सिक मानसिकता रोगी करार दिया है। तो कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व हिमाचल निर्माता के पोते आनंद परमार सहित श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार ने भी कुशल जेठी के बयान को निंदनीय करार दिया है।उन्होंने कहा कि सिरमौर आस्था और रिवाजों पर राजनीतिक बयानबाजी किया जाना अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि हालांकि जेठी ने माफी मांग ली है मगर उन्होंने यह भी कहा कि गलती मानने पर माफ करना भी हमारा बड़प्पन है। जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि सिरमौरियों को हर बात का ज्ञान देर में होना कांग्रेस प्रवक्ता की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता ने ऐसा कहकर कि जब भगवान रामचंद्र जी ने रावण का वध किया था तो सिरमौरयों को इसका ज्ञान एक महीने बाद हुआ था। इसीलिए वह बूढ़ी दिवाली मनाते हैं।विनय गुप्ता ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीति में आस्था पर प्रहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज जिस प्रदेश में वह ताजी हवा और सांस ले रहे हैं उसके निर्माता भी इसी सिरमौर से ताल्लुक रखते थे। विनय गुप्ता ने कहा कि कुशल जेठी के अशोभनीय अभियान पर प्रदेश सरकार और कांग्रेस माफी मांगे। बता दें कि कुशल जेठी सोलन से ताल्लुक रखते हैं कभी वह भाजपा नेताओं के साथ गल बंईयां किया करा करते थे जब भाजपा में उनकी दाल नहीं गली तो उन्होंने भाजपा सरकार के दौरान बाय इलेक्शन में कांग्रेस का दामन थाम लिया था।अक्सर विवादित बयान देने को लेकर कुशल जेडी चर्चाओं में रहते हैं। सिरमौरियों के लिए देर से ज्ञान होने वाला बयान देकर एक बार फिर उन्होंने बवाल खड़ा कर दिया है। उनके इस बयान की ना केवल भाजपा के द्वारा बल्कि कांग्रेसियों के द्वारा भी कड़ी निंदा की जा रही है। नाम ना छापने की शर्त पर कई कांग्रेस नेताओं ने तो यहां तक भी कहा कि पार्टी में प्रवक्ता का पद एक जिम्मेदार व्यक्ति को दिया जाता है ना कि ऐसे व्यक्ति को जिसके कारण पार्टी और सरकार को भी नुकसान पहुंचे।कांग्रेस विधायक विनय कुमार और आनंद परमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा की पार्टी है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कुशल जेठी ने अशोभनीय बयान दिया है तो उन्होंने नैतिकता के आधार पर माफी भी मांग ली है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे यहां नैतिकता का आज भी मूल्य है जबकि भाजपा नैतिक मूल्यों से गिर चुकी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर के जोहन गांव की गोशाला से मिला तीन दिन से लापता बलदेव दत्त का शव
    • सुभाष शर्मा संस्कृत महाविद्यालय नाहन के पीटीए अध्यक्ष चुने गए
    • रोटरी कम्युनिटी कोर नाहन के अध्यक्ष बने अजय तोमर
    • नाहन-पांवटा साहिब रोड़ पर एक तेज रफ्तार कार‌ की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.