नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा आगामी 10 मार्च को नाहन के एसएफडीए सभागार में एक खण्ड स्तरीय स्किल आॅरियंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए हि.प्र. कौशल विकास निगम सिरमौर की जिला समन्वयक मोनिका ठाकुर ने बताया कि कार्यशाला प्रात 10 बजे आरंभ होगी और उपायुक्त आर.के. गौतम इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरक्त करेंगे।मोनिका ने कहा कि संकल्प के तहत आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं तथा युवाओं को स्वरोजगारोन्मुखी तथा उद्यमिता के बारे में जागरूक करना है। प्रतिभागियों को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है ताकि अधिक से अधिक लोग इनका समुचित लाभ प्राप्त कर सके। कार्यशाला में समस्त जिला कौशल उन्नयन समिति के सदस्य तथा जिला प्रशासन के अधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यशाला में भाग लेने का आग्रह किया है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Tuesday, June 16