Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नवरात्रि के दौरान किया जाएगा पीजी कॉलेज नाहन के बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास- अजय सोलंकी
    सिरमौर

    नवरात्रि के दौरान किया जाएगा पीजी कॉलेज नाहन के बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास- अजय सोलंकी

    By Himachal VartaMarch 7, 2023
    Facebook WhatsApp

     

    Will-lay-foundation-stone-o.jpgडॉ. यशवंत सिंह परमार पीजी कॉलेज के वार्षिक पारितोषिक समारोह पर विधायक ने नवाजे प्रतिभाशाली

    नाहन 07 मार्च (हिमाचल वार्ता न्यूज):-

    जिले का उत्कृष्ट एवं नैक से मान्यता प्राप्त डॉ. यशवंत सिंह परमार पीजी कॉलेज सोमवार को पूरी तरह मस्ती में सरोबर रहा। अवसर था महाविद्यालय का 53 वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक अजय सोलंकी के द्वारा की गई। पीजी कॉलेज पहुंचने पर मुख्य अतिथि का छात्र-छात्राओं सहित महाविद्यालय प्रबंधन के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आगाज विधायक के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

    वहीं विद्यालय की प्रिंसिपल वीना राठौर एसएमसी के अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह आदि के द्वारा विधायक तथा अन्य विशेष अतिथि वर्ग को मंच पर सम्मानित किया गया। इजरायल महाविद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को अपनी-अपनी फैसिलिटी में श्रेष्ठ स्थान पाने को लेकर विधायक के द्वारा सम्मानित किया गया। यही नहीं खेलो तथा संगीत सहित सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान पाने वालों को भी मंच पर बुलाकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान दिया गयामहाविद्यालय की प्रिंसिपल वीना राठौर के द्वारा वार्षिक वितरण के साथ-साथ महाविद्यालय के लिए बहुउद्देशीय भवन तथा खेल के मैदान को बनाए जाने को लेकर मुख्य अतिथि को अवगत कराया गया। वहीं विधायक अजय सोलंकी ने मंच से अपने संबोधन में किए गए आदर सत्कार को लेकर आभार व्यक्त किया गया। विधायक अजय सोलंकी ने महाविद्यालय की ओर से रखी गई बहुत देर से भवन की मांग पर अपनी सहमति भी दीविधायक अजय सोलंकी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि इस बार नवरात्रों में बहुउद्देशीय भवन की आधारशिला रख दी जाएगी। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि आधारशिला रखे जाने के बाद से इसके निर्माण कार्य को भी शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण करवाया जाएगा। वहीं विधायक ने महाविद्यालय के लिए बनाए गए खेल के मैदान को खेल उपयुक्त बनाए जाने को लेकर डीपीआर बनाए जाने के लिए निर्देश भी जारी किए।सोलंकी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपनी ऊर्जा का उपयोग ना केवल शिक्षा बल्कि समाज को बेहतर और मजबूत बनाने की दिशा में भी कार्य करें। वहीं विधायक ने विद्यालय में चल रही एनसीसी के कैडेट्स का भी उत्साह वर्धन करते हुए विशेष परिस्थितियों में सजग और सक्रिय रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में पढ़ रहे छात्र उम्र की एक ऐसी दहलीज पर होते हैं, जहां से ना केवल परिवार की बल्कि अपने प्रदेश और देश की दशा और दिशा निर्धारित होती है।उन्होंने कहा कि अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करते हुए समाज के हर वर्ग को एकजुट बनाना है और आपसी भाईचारे को भी कायम रखना है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को विघटनकारी शक्तियों से हमेशा दूर रहते हुए संगठनात्मक रूप से कार्य करना है। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की शुभकामनाएं भी दी।इस दौरान महाविद्यालय की ओर से एसएमसी के अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह ठाकुर, प्रोफेसर डॉक्टर सलोनी, प्रोफेसर सरिता तथा प्रोफेसर डॉ विनीत, राजेंद्र कौशल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान छात्र छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जिसमें सिरमौरी नाटी व अन्य तमाम प्रस्तुतियां काबिले तारीफ रही।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.