नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मैसर्स सन फार्मा प्राईवेट लिमिटेड पांवटा साहिब में आठ रिक्त पदों को भरने के लिए 14 मार्च 2023 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में केम्पस साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि कम्पनी में भर्ती के लिये प्रार्थी की आयु 45 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। 12वीं पास, डी-फार्मेसी, आईटीआई ईलैक्ट्रीकल, बी-फार्मेसी, एम-फार्मेसी, एमएससी रसायन विज्ञान व मैकेनिकल अथवा इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवक व युवतीयां 14 मार्च 2023 को दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र व अन्य आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये कार्यालय दूरभाष नम्बर 01702 222274 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।
Breakng
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
- सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
- ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
- लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
- डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
Wednesday, June 24
