नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-विश्व हिन्दू परिषद् हिमाचल प्रदेश प्रान्त की दो दिवसीय प्रान्त बैठक शिमला उदासीन आश्रम में सम्पन्न हुई। जिसमें पूज्य महंत डा शिवचन्द्र जी महाराज ने शिरकत की।बैठक में दोनों दिन विश्व हिन्दू परिषद् के उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश विनायक, मातृशक्ति क्षेत्रीय संयोजिका सुश्री बिना, हिमाचल प्रान्त अध्यक्ष लेखराज राणा, प्रान्त मंत्री डा० सुनील जसवाल का मार्गदर्शन विभिन्न सत्रों के माध्यम से आए हुए सभी दायित्ववान कार्यकर्ता बन्धुओ एवं भगिनीयों को प्राप्त हुआ।बता दे कि इसमें मुख्यता राष्ट्रहित सर्वोपरि एवं धर्मो रक्षित: जो विश्व हिन्दू परिषद् का मुख्य उद्देश्य है विषय पर ही केंद्रित रहा। प्रान्त बैठक में हिमाचल प्रान्त में आगामी 6 माह में जिला, स्तर तक के होने वाले कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी गई एवं उसको प्रत्येक समितियों द्वारा अपने अपने जिला,प्रखण्डो में कुशलतापूर्वक करने हेतु विस्तृत योजनाएं बनाई गई !इस बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि आगामी 12 मार्च 2023 को विश्व हिन्दू परिषद् हिमाचल प्रान्त के समस्त 27 संगठनात्मक जिलों में जिला स्तर की बैठक रहेंगी जिसके लिए प्रत्येक जिले हेतु प्रान्त के दायित्ववान पदाधिकारियों को उस जिला बैठक में रहने हेतु दिशा निर्देश भी दिए गए !विश्व हिन्दू परिषद् हिमाचल प्रदेश की प्रान्त बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सम्माननीय लेख राज राणा जी द्वारा विभिन्न जिलों से आए हुए कुछ दायित्ववान कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व भी दिए गए एवं कुछ कार्यकर्ताओं के दायित्व परिवर्तन भी किए गए जिसमें जिला सिरमौर में मुख्य रूप से विभोर कुमार को विभाग मंत्री विभाग सोलन, सुनील चौधरी को जिला मंत्री जिला सिरमौर, नरदेव शर्मा को जिला उपाध्यक्ष जिला सिरमौर, सुमित भाटिया को जिला मठ-मन्दिर प्रमुख जिला सिरमौर का दायित्व सौंपा गया।बैठक में जिला सिरमौर से अन्य कार्यकर्ताओं में विश्व हिन्दू परिषद् हिमाचल प्रदेश के प्रान्त मठ-मन्दिर प्रमुख दीपक भण्डारी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, लीगल सेल संयोजक अधिवक्ता नरेश चौधरी, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका सीमा देवी,बजरंग दल जिला सह संयोजक अंकित पांडेय आदि लोगों ने भाग लिया।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
