नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) होली उत्सव के पावन अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने सिरमौर जिला जनपद को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश मंे उन्होंने कहा कि होली का यह पवित्र त्यौहार देश के विभिन्न भागों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश मंे बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। होली हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है जिसे अन्य धर्मो के लोग भी बडे़ उत्साह के साथ मनाते हैं। इस त्यौहार में लोग आपसी वैमनस्य भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाकर समीप आते हैं और खूब मस्ती करते हैं। यह त्यौहार समाज को आपसी सौहाद्र्व व एकता का संदेश देता है।हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि सिरमौर जिला में होली के त्यौहार का अपना अलग महत्व है। यहां लोग दो-तीन दिन तक इस त्यौहार को मनाते हैं। सभी लोग एक दूसरे के घर जाकर नाचते-गाते और रंग लगाते है। घरों में बने पकवानो को भी एक दूसरे को बांटते हैं। लोग पुराने मन मुटाव भूलकर आपस में सदभाव के साथ त्यौहार का आनंद उठाते हैं। यह देखकर खुशी होती है कि आज भी लोगों ने अपनी परंपराओं को यथावत बनाकर रखा है।चैहान ने समस्त जनपद को उल्लास के साथ उत्सव मनाने की अपील करते हुए कहा है कि होली में केमिकल वाले रंगों का प्रयोग करने से बचे। रंग डालते समय अपनी व दूसरों की आंखों का ख्याल रखें। चश्मे का प्रयोग करें। अनावश्यक किसी व्यक्ति को उसकी इच्छा के बगैर रंग न लगाए। वाहनों पर भी रंग न डालें। छोटे बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। हर्बल अथवा घर पर बने रंगों का प्रयोग करने की भी उन्होंने सलाह दी है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
