बाल संरक्षण इकाई ने लगाया जागरूकता शिविर नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज ) (एसपी जैरथ):-जिला बाल सरंक्षण कार्यालय सिरमौर द्वारा ग्राम पंचायत पीपलीवाला में पोक्सो एक्ट तथा बच्चों से सम्बन्धित अन्य कानूनों बारे एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के प्रारंभ में जिला बाल सरंक्षण कार्यालय से लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम ने बाल सरंक्षण इकाई सिरमौर का परिचय दिया तथा इसकी कार्यकारिणी के बारे में बताया।लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम ने बच्चों को गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान-तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994, पोक्सो अधिनियम (संशोधित 2019) तथा किशोर न्याय (संशोधित 2021) अधिनियम,बाल श्रम निषेध अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी।उन्होंने साइबर क्राइम तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे मे भी जानकारी दी और सभी से अपील की कि नशे को रोकने मे सभी अपना योगदान दे। आउट रीच वर्कर आइशा ने फॉस्टर केयर तथा स्पॉन्सरशिप योजना की विस्तृत जानकारी दी तथा साथ ही चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 बारे में बताया।ग्राम पंचायत प्रधान मोहम्मद सफी ने जिला बाल सरंक्षण विभाग द्वारा लोगों को दी गई जानकारी को अपने तक न रख कर समाज मे जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। ग्राम पंचायत प्रधान ने जिला बाल सरंक्षण कार्यालय का इस शिविर का आयोजन के लिए धन्यवाद किया।इस शिविर मे जिला बाल सरंक्षण कार्यालय से लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम,आउट रीच वर्कर आइशा, ग्राम पंचायत प्रधान मोहम्मद सफी, वार्ड मेंबर सहित लगभग 110 लोगों ने भाग लिया।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
