पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- प्रदेश सहित जिला सिरमौर में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं रंगो के त्यौहार होली पर्व के दिन नाहन– पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौला कुआं में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। जिसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गयी। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिनका उपचार सिविल अस्पताल पावंटा साहिब में चल रहा है।जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस समय पेश आया जब यह लोग बाइक पर सवार होकर नाहन की तरफ जा रहे थे जैसे ही यह लोग धौला कुआं के पास पहुंचे एक तेज रफ्तार कार ने इन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मारी और मौके पर फरार हो गए है।मृतकों की पहचान अजय पुत्र रणबीर उम्र 26 वर्ष निवासी भारापुर धौलाकुआं, मनदीप पुत्र कृष्ण लाल उम्र 25 स्थाई निवासी हरियाणा के तौर पर हुई है जो कि अविवाहित थे। वहीं घायलों में अमित कुमार 22 वर्ष पुत्र रमेश कुमार निवासी भारापुर,प्रदीप 24 पुत्र काकू निवासी भारापुरा धौलाकुआं के तौर पर हुई है जो कि सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचाराधीन है।प्राथमिक जांच से यह पता चला है कि चारों युवक होली खेल कर अपने घर की ओर जा रहे थे, एक्सीडेंट के पहले युवकों में कुछ लड़ाई झगड़े की सूचना है, और आपसी रंजिश के चलते यह दुर्घटना पेश आई है।सिविल अस्पताल पावंटा में तैनात डॉक्टर पाशा ने बताया कि होली के इस पर्व पर अब तक लगभग 28 एक्सीडेंट केस आ चुके हैं। जिनमें से लगभग सभी का इलाज बिना रेफर किए सिविल अस्पताल पौंटा साहिब में किया जा रहा है। हाल ही में आए इस सड़क दुर्घटना केस में दो युवकों की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हैं और सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची,और शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में भेज दिया। पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही की जा रही है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18