नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- हिमाचल के हजारोंइ की संख्या में सेवानिवृत्त हुए सरकारी कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोश बड़ता ही जा रहा है क्योंकि उन्हें पिछले 2016 से संशोधित वेतनमान का बकाया देने में सरकार कई महीनों से लटकाए जा रहीं है। इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कहना है कि मंहगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और उनका जीवन इस मंगाई के कारण बड़ी मुश्किल में पड़ रहा है। कर्मचारी नेताओं बाबू राम चौहान, रमेश धवन, सत्य पाल, साथअश्विनी कुमार आदि ने कहा कि पिछली भाजपा साथगजसरकार ने संशोधित वेतनमान के एरियर को देने के लिए पांच इंस्टालमेंट में अदा करने का वायदा किया था मगर एक इंस्टालमेंट ही दी गई उसके बाद भूल गए तथा तीन महीने बाद सरकार बदल गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वायदा किया था कि उनकी सरकार आने के बाद पूरी बकाया राशि एक ही इंस्टालमेंट में अदा कर देंगे मगर अब तीन महीने बीत जाने के बाद भी सरकार बकाया राशि देने के लिए मंत्रीमंडल की बैठक में संशोधन अगवेतनमान के एरियर को अदा करने का जिक्र तक नहीं किया जिस कारण हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों में रोष बड़ता ही जा रहा है। उन का कहना है कि इस मंहगाई के बढ़ते माहौल में अगर उन्हें एरियर का भुगतान करने में और देरी की गई तो उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22