नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर जिला के चार विकास खंडों राजगढ, पच्छाद, संगडाह और शिलाई में 10 मार्च से 22 मार्च 2023 तक मधुमक्खियों से सेब के बगीचों में परागण प्रबंधन हेतु एक दिवसीय जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उप निदेशक उद्यान सिरमौर डा. सतीश शर्मा ने यह जानकारी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में सिरमौर जिला के लगभग 600 बागवानों को विषय विशेषज्ञ उद्यान व उद्यान विभाग के विकास अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 14 मार्च को संगड़ा खंड के द्वारा धार में। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को सगड़ाह खंड के नौहराधार, 15 मार्च को घंडूरी और 18 मार्च को हरिपुरधार में प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार पच्छाद खंड के शोटी में 17 मार्च को, शिलाई खंड के कुहांट में 15 मार्च, 17 मार्च को चैमूं और 20 मार्च को पंजौड़ में प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे।राजगढ़ खंड के राजगढ़ में 14 मार्च को, 16 मार्च को सनोरा, 17 मार्च को हाब्बन और 19 मार्च को टाली में प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे। उप-निदेशक उद्यान ने सभी इच्छुक बागवानों इन प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने का आग्रह किया है।
-0-
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Tuesday, June 16