सभी टोल बैरियर की कुल रिजर्व प्राइस थी 120 करोड़, हुई राजस्व में बढ़ोतरी नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-9 और 10 मार्च को टेंडर/ नीलाम हुए प्रदेश के सभी टोल बैरियर इस बार सरकार के लिए कमाऊ पूत साबित हुए हैं। 2023 -24 के लिए प्रदेश के सात राजस्व जिलों के टोल बैरियर रिजर्व प्राइस से 12 करोड 52 लाख रुपए अधिक में गए हैं। बता दें कि इन सब की रिजर्व प्राइस टोटल 120 करोड़ पर बनती थी जबकि इस बार विभाग द्वारा की गई नीलामी अथवा टेंडरिंग से यह सभी बैरियर 132 करोड़ 52 लाख में बिके हैं।हालांकि सिरमौर के गोविंदघाट टोल बैरियर कि बीते कल नीलामी अथवा टेंडर नहीं हो पाया था। मगर शाम को डीसी सिरमौर के द्वारा विभाग से की गई बातचीत के बाद सभी ठेकेदारों को कॉल किया गया। इस गोविंदघाट टोल बैरियर की नीलामी पर सहमति बनती ना देख केबल मिनस टोल बैरियर को छोड़कर बाकी सभी को क्लब कर दिया गया। जिसमें मात्र कुछ लाख रुपए रिजर्व प्राइस से अधिक के फायदे के साथ यह तीनों टोल बैरियर विनोद मलिक के नाम कर दिए गए।इस पर रमेश चौहान एंड कंपनी इसे नियमों की खिलाफत बताते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में भी है। उनकी यह दलील है कि डाले गए टेंडर के सील बक्सों से लिफाफे खोले जाने से पहले क्लब किया जाना चाहिए था। यही नहीं उन्होंने कहा कि केवल कालाअंब बैरियर से विभाग को पहले से कई गुना ज्यादा लगभग 90-92 लाख के आसपास मुनाफा हो रहा था। मगर विभाग ने मात्र 2,00,000 रुपए अधिक रिजर्व प्राइस में यह ठेके विनोद मलिक के नाम किए हैं।बरहाल प्रदेश सरकार के लिए इस बार के टोल बैरियर मुनाफे का सौदा साबित हुए हैं। एक बार फिर से बता दें कि शिमला कुड्डू टोल बैरियर की रिजर्व प्राइस 44 करोड़ रुपए थी जो कि इस बार 54 करोड़ गई है। इसी प्रकार सोलन जिला का परमाणु टोल बैरियर 15 करोड़ 41 लाख रिजर्व प्राइस में था यह बैरियर 20 करोड़ में नीलाम हुआ है। यानी 43 परसेंट इंक्रीज। इसी प्रकार बद्दी टोल बैरियर की रिजर्व प्राइस 29 करोड़ 60 लाख रुपए रखी गई थी जोकि 30 पर्सेंट की वृद्धि के साथ 34 करोड़ 44,00,000 रुपए में नीलाम हुआ है।ऊना टोल बैरियर की रिजर्व प्राइस 24 करोड़ 86 लाख रुपए थी 11 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह टोल बैरियर 25 करोड़ में नीलाम हुआ। वहीं नूरपुर चंबा के टोल बैरियर की रिजर्व प्राइस 10 करोड़ 76 लाख रुपए थी यह टोल बैरियर 30 परसेंट की वृद्धि के साथ 12 करोड़ 76 लाख रुपए में नीलाम हुआ। स्वारघाट टोल बैरियर की रिजर्व प्राइस 16 करोड़ 20,00,000 रखी गई थी जो कि 10 परसेंट की बढ़ोतरी के साथ 16 करोड़ 21,00,000 रुपए में नीलाम हुआ।अब यदि सिरमौर की बात की जाए तो यह के सभी टोल बैरियर की कुल रिजर्व प्राइस 23 करोड़ 45 लाख रुपए रखी गई थी जो की बढ़ोतरी के बाद 23 करोड़ 57,00,000 रुपए में नीलामी गई। इस प्रकार प्रदेश के सभी टोल बैरियर 21 पर्सेंट की वृद्धि के साथ कुल 132 करोड़ 52 लाख रुपए में नीलाम हुए हैं। अधिकारिक सूचनाओं के आधार पर खबर की पुष्टि भी की गई है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23