Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अढ़ाई महीने में सुक्खू सरकार ने खोया जनता का भरोसा, 2024 में जनता देगी जवाब – कश्यप
    सिरमौर

    अढ़ाई महीने में सुक्खू सरकार ने खोया जनता का भरोसा, 2024 में जनता देगी जवाब – कश्यप

    By Himachal VartaMarch 12, 2023
    Facebook WhatsApp

    संस्थान बंद किए जाने को लेकर भाजपा ने नाहन में निकाली जन आक्रोश रैली                                                                            नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एस पी जैरथ):-हिमाचल की कांग्रेस नेतृत्व की सरकार ने मात्र अढ़ाई महीने में प्रदेश के लोगों का मोह पूरी तरह से भंग हो चुका है। हिमाचल सरकार ने प्रदेश के लाखों लोगों की भावनाओं के साथ करीब 650 संस्थानों को बंद कर दो खिलवाड़ किया है उससे सीधे तौर पर हिमाचल प्रदेश की जनता में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। इसी आक्रोश को लेकर जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित सिरमौर के तमाम वरिष्ठ नेता प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे।नाहन में हिमाचल सरकार द्वारा जो 650 से अधिक संस्थान हिमाचल में बंद किए गए हैं उसके खिलाफ आक्रोश रैली निकाली गई। जिसकी अगुवाई भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने की। सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने जिस प्रकार सत्ता में आते ही बदले की भावना से कार्य किया है वह हिमाचल प्रदेश के लोगों की भावनाओं व सरकार द्वारा सीधे तौर पर संस्थानों को बंद किया जाना एक बड़ा विद्रोह का संकेत है।उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि हिमाचल सरकार प्रदेश में विकास नहीं अपितु बदले की भावना से कार्य करना चाहती है। सुरेश कश्यप ने कहा कि इस बात के परिणाम हिमाचल सरकार को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में मिल जाएंगे। सुरेश कश्यप ने कहा कि जब हिमाचल प्रदेश के पूर्व जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार के मंत्रिमंडल में सीधे तौर पर मंत्रिमंडल में हिमाचल प्रदेश में संस्थान खोले थे तो इसके लिए बजट के साथ-साथ सरकार की स्वीकृति बकायदा मंत्रिमंडल में हुई थी।ऐसे में सरकार द्वारा लोगों की मांग व लोगों की समस्याओं को देखकर यह संस्थान खोले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बजट का तर्क रखकर हिमाचल प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार हिमाचल प्रदेश में बिजली के दाम बढ़ाने का निर्णय लेने जा रही है। साथ ही हिमाचल प्रदेश में युवाओं के लिए 5,00,000 रोजगार देने की बात से सरकार मुकर गई है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के साथ भी फिलहाल सरकार ने झूठा आश्वासन दिया है। तथा महिलाओं के खाते में अभी तक 15 सौ रुपए की राशि नहीं आई है। भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने जो गारंटीया हिमाचल के मतदाताओं के साथ की थी उनमें से कोई भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों को डरा धमका कर अपने साथ मिलाने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ पूरे प्रदेश में जन आक्रोश रैलीओं का आयोजन किया जा रहा है। सुरेश कश्यप ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में जनमत मिला है उसका सरकार हिमाचल में धज्जियां उड़ा रही है। लोगों के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। सुरेश कश्यप ने कहा कि बिना किसी कारणों के तमाम संस्थान बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण है।पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि जब कोई योजना कैबिनेट में मंजूर होती है तो वहीं सरकार का दस्तावेज होता है। उसके बाद तमाम औपचारिकताएं पूरी की जाती है तथा पूर्व भाजपा सरकार ने भी तमाम संस्थानों की तमाम औपचारिकताएं पूरी की थी। सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा इन तमाम मामलों को जनता की अदालत के साथ-साथ न्यायालय में भी ले जाएंगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार है।प्रधानमंत्री व विश्व प्रसिद्ध नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2024 में फिर से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने भी मात्र अढ़ाई महीने में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मन बना लिया है तथा हिमाचल के चारों लोकसभा सीटों पर एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करेगी।इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ,पूर्व विधायक बलदेव तोमर ,कृषि विपणन बोर्ड के पूर्व चेयरमैन बलदेव भंडारी ,रेणुका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी नारायण चौहान, भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला जिला परिषद चेयर पर्सन सीमा कन्याल, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व पावंटा भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, जिला प्रवक्ता राकेश गर्ग आदि जिला भर से पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनाक्रोश रैली नाहन के सर्किट हाउस से होते हुए गुन्नू घाट माल रोड से शहर के ऐतिहासिक बड़ा चौक पहुंची। जहां पर एक जनसभा को भाजपा के नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी जिला भर से मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.