नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर की तहसील नौहराधार में गत सायं एक पिकअप एचपी 79-1843 के खाई में गिरी जिसमें एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान चरण दास पुत्र गुलाबू राम गांव अरलू ग्राम पंचायत भाटन भुजोंड तहसील नौहराधार के रूप में की गई है , जबकि 18 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र रणदीप गांव अरलू को टांग में चोट लगी है जिसे उपचार के लिए नौहराधार सीएचसी लाया गया था। गाड़ी मालिक और चालक देवेंद्र कुमार निवासी अरलू को कोई चोट नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत भाटन भुजोंड के गांव अरलू के दो मजदूर पिकअप में सवार होकर अपने गांव से लाना चेता की ओर मजदूरी करने जा रहे थे। चालक ने बोगधार के समीप नियंत्रण खो दिया और पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। बता दें की एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा हादसा सामने आया है इससे पहले भवाई शिवपुर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसमे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। डीएसपी मुकेश कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस थाना संगड़ाह में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए संगड़ा लाया जा रहा है। उधर तहसीलदार नौहराधार सितेंद्र जीत ने बताया कि मृतक के परिवार को ₹20,000 राहत राशि जारी कर दी गई है और घायल को भी ₹5,000 की राहत राशि दी गई है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
