नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– पावंटा साहिब में लगातार चोरी की घटनायें बढ़ रही हैँ ऐसे में ट्रेफिक पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान के साथ लगातार वाहनों पर भी पैनी नजर रखे हैँ। ऐसे ही पावंटा पुलिस के हाथ ऐसी बाईक लगी जिसपर हॉर्न की जगह पुलिस का सायरन बज गया।प्लेटिना बाईक पर दो पुलिस सायरन लगा दिया और ना नंबर प्लेट न कोई कागजात पुलिस को बाईक तबमिली जब ट्रैफिक पुलिस ने बहराल नाके पर इस बाइक को देखा तो वह भी हैरान रह गए। कहीं एके-47 लिखा हुआ तो कहीं एक से बढ़कर एक स्टीकर चिपकाए हुए मिले, हालांकि इसका एक वीडीओ डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने भी शेयर किया है जिसमें बाईक को पूरी तरह से मॉडिफाई किया है। बिलासपुर हरियाणा का यह युवक बताया गया है जिसने अपनी बाईक पर पुलिस सायरन लगाया तो वही न कागज और न ही नंबर प्लेट बाईक थी। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया की पुलिस ऐसी बाइक को इंपाउंड करती है और पुलिस स्टेशन ले जाती है। इसके अलावा इस तरीके की बाइक्स चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल की जाती रही है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Tuesday, June 16
