नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां आदित्य इंडस्ट्री में काम कर रहे एक प्रवासी युवक पर अचानक ही सरिए का बंडल आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान 22 वर्षीय भरत कुमार निवासी नेपाल के महोत्तरी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नाहन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।जानकारी के मुताबिक, भरत जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में आदित्य इंडस्ट्री में काम करता था। इस दौरान काम करते हुए अचानक ओवरहेड क्रेन की स्लिंग वायर टूट गई।जिस कारण क्रेन में लटका हुआ सरिए का बंडल भारत के ऊपर गिर गया। हादसे में भरत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी मोहर सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
