नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- पांवटा पुलिस डीएसपी के अनुसार, सचिन कुमार (28) पुत्र चमन सिंह निवासी गांव भारापुर व साजिद (40) पुत्र हाफिज निवासी गांव भारापुर अपनी बाइक पर कोलर की तरफ जा रहे थे कि पीछे से आई एचपी-71ए-0246 कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सड़क पर गिर गई।हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं सड़क के किनारे पैदल चल रहे सुरेश शर्मा (45) पुत्र दौलत राम निवासी गांव डूँगी को भी कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।हादसे में कार सवार दोनों युवकों को भी चोटें आई हैं।वहीं आरोपी कार चालक मामराज (22)पुत्र जगर सिंह ही 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को लेकर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18