नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (शोभा)मंगलवार को मारकंडा नदी में करीब आधा फुट पानी में पांव फिसलने से गिरी महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैमिली जानकारी के अनुसार महिला मारकंडा के बीचो बीच पत्थरों पर नदी को पार कर रही थी। इसी दौरान पांव फिसलने से करीब आधा फुट पानी में गिर गई।108 की सहायता से महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बता दें 108 कर्मियों की मदद से स्थानीय ग्रामीणों ने महिला को नदी से बाहर निकाला।जानकारी मिलते ही कालाअंब पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला पानी में गिरने के बाद उठ नहीं पाई। ये भी सामने आया है कि 48 वर्षीय महिला सुषमा पत्नी इन्द्र सिंह की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। इसको लेकर महिला का हरियाणा के नारायणगढ़ में भी उपचार चल रहा था। ऐसा भी बताया जा रहा है कि महिला को गिरते हुए बच्चों ने देखा था। इसको लेकर पुलिस ने बयान कलमबद्ध किए हैं।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20