नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र शिलाई के तहत रोनहाट पनोग बाजार में अज्ञात शातिरों ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को चोरी करने के बाद उसे जलाकर पूरी तरह से राख कर दिया है। पीड़ित सिधोटी गांव के धर्म सिंह शर्मा पुत्र प्रीतम सिंह ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी बाइक (एचपी-52ए-3648) को पनोग बाजार में एसबीआई बैंक के सामने खड़ा किया हुआ था। उसने बताया कि किसी स्थानीय व्यक्ति ने उसे इस घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित ने तुरंत वहां जाकर देखा तो उसकी बाइक पनोग बाजार से थोड़ी दूरी पर रोनहाट सड़क आग से पूरी तरह जली हुई थी।मामले की पुष्टि शिलाई के एसएचओ प्रीतम सिंह लालटा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे की सहायता से जल्द ही इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को हिरासत में लेगी।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
