नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-शास्त्रीय संगीत एवं पहाड़ी संस्कृति को गीतों के माध्यम से सहेजने के लिए हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्टस बददी द्वारा सिरमौर जिला की उभरती कलाकार मोनिका को हिम गौरव सरोकार अवार्ड से नवाजा गया है। हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्टस द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक समारोह में खेल विभाग की पूर्व संयुक्त निदेशक सुमन रावत द्वारा यह पुरस्कार मोनिका शर्मा को प्रदान किया गया है।हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्टस के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने बताया कि मोनिका ने शास्त्रीय संगीत और पहाड़ी लोकगीतों में एक अलग पहचान बनाई है। जिसके चलते हिप्र पत्रकार संघ द्वारा मोनिका शर्मा को सम्मानित करने का फैसला लिया गया ताकि यह उभरती कलाकार का मनोबल बढ़े और बेहतरीन ढंग से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शन कर सके । बता दें कि मोनिका द्वारा शास्त्रीय संगीत में मास्टर डिग्री हासिल की गई है और इनका उददेश्य संगीत में पीएचडी करना है। मोनिका ने छोटी सी उम्र में प्रदेश प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय, जिला एवं ग्रामीण स्तरीय मेलों में अपनी सुरीली आवाज से विशेषकर सिरमौर की संस्कृति को प्रदर्शित करके एक अलक पहचान बनाई है। जिसकी चहूंओर प्रशंसा हो रही है। मोनिका शर्मा अपनी सफलता का श्रेय संगीतज्ञ स्व0 धर्म दत सहगल को दिया है जिनके सान्निध्य में उन्होने संगीत की शिक्षा प्राप्त की है। मोनिका ने एक साक्षातकार में बताया कि कुछ कलाकारों द्वारा पहाड़ी लोकगीतों को रिमिक्स किया गया है जोकि उचित नहीं है। ऐसा करने से पहाड़ी गीतों की मौलिकता पर आघात पहूंचता है। उनका उददेश्य सिरमौर की पारंपरिक संस्कृति को गीत व संगीत के माध्यम जीवित रखना है ताकि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति व सभ्यता की जानकारी मिल सके।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
