Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर जिला के रिक्त पंचायतों में निर्वाचक नामावली संशोधन प्रक्रिया प्रारम्भ: आर.के. गौतम
    सिरमौर

    सिरमौर जिला के रिक्त पंचायतों में निर्वाचक नामावली संशोधन प्रक्रिया प्रारम्भ: आर.के. गौतम

    By Himachal VartaMarch 14, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  :- जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) सिरमौर आर.के.गौतम ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार सिरमौर जिला में आकस्मिक रिक्त हुए पंचायतों की मतदाता सूचियों को संशोधित करने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन 13 मार्च को कर दिया है और 31 मार्च 2023  को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि विकासखंड तिरलोधार के ग्राम पंचायत पोका में प्रधान पद, पांवटा साहिब विकासखंड के बद्रीपुर पंचायत में उप प्रधान, पात्तलियों  पंचायत के वार्ड संख्या 11, और भरोग भनेड़ी पंचायत  के वार्ड संख्या एक में वार्ड सदस्यों, राजगढ़ खंड के थैना बसोत्री पंचायत के वार्ड संख्या 4, करगाणू पंचायत के वार्ड संख्या 4 और चंदोल पंचायत के वार्ड संख्या एक में वार्ड सदस्यों तथा संगड़ाह खंड के भाटन भुजौंड पंचायत के वार्ड संख्या 3 और ब्योंग टटवा पंचायत के वार्ड संख्या एक में वार्ड सदस्यों तथा नाहन खंड के देवका पुडला पंचायत के वार्ड संख्या एक में वार्ड सदस्य के पद रिक्त हैं।
    जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) ने बताया कि  आकस्मिक रिक्त हुए पंचायतों मंे निर्वाचन नामावली के प्रारूप का प्रकाशन 13 मार्च 2023 को किया गया है। पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 14 मार्च से 18 मार्च 2023 रखी गई है। दावे और आपत्तियों का निपटान करने की अवधि 23 मार्च 2023 रखी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) के समक्ष अपील दायर करने की अवधि 27 मार्च 2023 रखी गई है और अपील का निपटान करने की अवधि 29 मार्च रखी गई है। निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 31 मार्च 2023 को कर दिया जाएगा।आर.के. गौतम ने उक्त पंचायती राज संस्थाओं की निर्वाचक नामावली हेतु दावे एवं आक्षेप प्राप्त करने के लिए विकास खंड अधिकारी तिरलोरधार, पांवटा साहिब, राजगढ़, संगड़ाह और खंड विकास अधिकारी नाहन को पुनरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.