Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»क्राइम»धौलाकुआं हत्याकांड के चारों आरोपी भेजे जेल
    क्राइम

    धौलाकुआं हत्याकांड के चारों आरोपी भेजे जेल

    By Himachal VartaMarch 15, 2023
    Facebook WhatsApp

    होली के दिन दिया था एसयूवी गाड़ी से टक्कर मार हत्या को अंजाम                                                                                      नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– होली के दिन गाड़ी से टक्कर मारकर हत्याकांड को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को अब जेल भेज दिया गया है। पुलिस के द्वारा रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया था।जहां अदालत के द्वारा आरोपियों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी रमाकांत ठाकुर के द्वारा की गई है।याद दिला दें कि होली के दिन युवकों के बीच नजदीकी नदी के साथ नहाने के दौरान आपसी झड़प भी हुई थी । जानकारी तो यह भी मिली थी कि होली के दिन दोपहर से पहले इन युवकों ने धौला कुआं के शराब के ठेके से बीयर और दारू भी खरीदी थी।जिसके बाद यह सभी युवक होली खेलने के बाद नहाने के लिए नदी पर गए थे। यहां इन सब में बहस बसाई के बाद झगड़ा भी हुआ था। जिसके बाद यह लोग वापस लौट रहे थे तो इसी दौरान दूसरे गुट के युवक एसयूवी गाड़ी के साथ इनका पीछा कर रहे थे।आरोपियों के द्वारा धौला कुआं के नजदीक तेज रफ्तार गाड़ी के साथ इन युवकों के पीछे से हत्या की मंशा के साथ जोरदार टक्कर मारी। जिसमें अजय और मनदीप की मौत हो गई थी जबकि अमित घायल हुआ था।हैरानी तो इस बात की है शुरू में इस मामले को दुर्घटना करार देते हुए इतिश्री किया जा रहा था। मगर जैसे ही इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो उससे बिल्कुल स्पष्ट हो गया कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि योजना बनाकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।पुलिस के द्वारा भी एस एस एस एस तथा सीसीटीवी फुटेज की रिपोर्ट के आधार पर मामला हत्या में तब्दील किया था। इस हत्याकांड में आरोपी नितिन बलजीत लेखराज तथा पंकज को नामजद करते हुए गिरफ्तार किया गया था। जिन्हें अब जेल भेज दिया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.