नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-देहरादून से चूड़धार पहुंचे दो टूरिस्ट करीब आठ घंटे से अधिक समय तक चूड़धार के घने जंगल में भटक गए। पुलिस व स्थानीय लोगों ने करीब पांच घंटे तक जंगल में रेस्क्यू अभियान चलाया। बीते सोमवार आधी रात करीब दो बजे दोनों सैलानियों को रेस्क्यू किया गया। इन दिनों यात्रा पर रोक है, लेकिन इसके बावजूद भी दोनों चूड़धार की यात्रा पर पहुंचे। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रहने वाले आशुतोष और रोहित लेखावर 12 मार्च को घूमने चूड़धार आए थे। शाम करीब चार बजे वह सराहां के रास्ते से वापस देहरादून लौट रहे थे। मगर चूड़धार के घने जंगल में रास्ता भटक गए। इन दोनों ने पुलिस से संपर्क साधने के भी प्रयास किया। मगर जंगल में नेटवर्क न होने के कारण उनकी मुश्किलें और अधिक बढ़ गई। भटकते भटकते वह ऐसे स्थान पर पहुंच गए जहां पर नेटवर्क मिलने के बाद तुरंत 112 नंबर पर कॉल करके उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस की टीम तुरंत चूड़धार के जंगल के लिए रवाना हुई। रात भर जंगल का चप्पा चप्पा छानने के बाद आधी रात को दोनों पर्यटकों को जंगल से रेस्क्यू किया गया। आशुतोष व रोहित ने बताया कि रास्ता भटक जाने के बाद वह घने जंगल में ऐसे स्थान पर पहुंच गए थे, जहां से उन्हें यह भी पता नहीं चल पा रहा था कि वह किधर से आए है और कहां जाना है। वह ऐसी जगह फंस गए थे जहां न आगे को रास्ता था और नीचे ऊपर खतरनाक ढाक थे। सैलानियों ने बताया कि वह रात भर भूखे प्यासे भटकते रहे।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Tuesday, June 16
