Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला के 2, 39, 914 बीपीएल लोगों को मिला है 4,79,828 किलो चावल और आटा “मुफ्त”
    सिरमौर

    जिला के 2, 39, 914 बीपीएल लोगों को मिला है 4,79,828 किलो चावल और आटा “मुफ्त”

    By Himachal VartaMarch 16, 2023
    Facebook WhatsApp

    वर्ल्ड कंज्यूमर डे पर डीएफएससी सिरमौर ने कहा- लिए गए राशन का बिल जरूर लें                                                           नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर में एनएफएसए के तहत 2,39,914 लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत जिला सिरमौर के करीब 51,062 परिवारों को सीधे-सीधे लाभ मिल रहा है। योजना के तहत 2 किलो चावल तथा 2 किलो 800 ग्राम गेहूं प्रति व्यक्ति मुफ्त दिया जाता है।नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत इस योजना का मुख्य उद्देश्य एक गरिमा पूर्ण जीवन जीने के लिए लोगों को वह अन्य मुद्दों पर अच्छी गुणवत्ता के खाद्यान्न की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध कराते हुए उन्हें मानव जीवन चक्कर के संदर्भ में खाद्य और पोषणयुक्त सुरक्षा प्रदान करना है।बताना जरूरी है कि केंद्र सरकार के द्वारा 1 जनवरी 2023 से नई एकीकृत खाद्य सुरक्षा योजना शुरू की गई थी। इसी योजना के तहत जिला सिरमौर में गरीबी रेखा से नीचे निर्वहन करने वाले निर्धन व्यक्तियों को गेहूं और चावल मुफ्त उपलब्ध कराया जाता है।हालांकि प्रदेश में गेहूं नहीं दिया जाता है बल्कि उसकी जगह 2 किलो 800 ग्राम गेहूं का आटा प्रति व्यक्ति सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दिया जाता है। इसमें केवल उपभोक्ता से 1 रुपया 20 पैसे ग्राइंडिंग चार्ज लिया जाता है। यह जानकारी आज वर्ल्ड कंज्यूमर डे पर जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर विजय हामल के द्वारा दी गई।जिला नियंत्रक ने बताया कि वर्ल्ड कंज्यूमर डे पर पांवटा साहिब में अवेयरनेस कैंप भी लगाया गया। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति सरकारी डिपो से अथवा आम दुकानों से कोई भी सामान खरीदना है तो उसका बिल जरूर लेना चाहिए।इस दौरान उन्होंने ग्राहकों को उनके अधिकार और अधिकारों के हनन पर कानून के द्वारा जो सुरक्षा प्रदान की जाती है उसको लेकर विस्तृत रूप से जानकारी भी दी। वहीं यह भी बता दें कि गेहूं चावल के अलावा राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के माध्यम से तीन तरह की दालें, नमक, रिफाइंड ऑयल, सरसों का तेल, चीनी आदि सब्सिडी रेट पर दी जाती है।जिसमें चावल प्रति हेड और गेहूं का आटा ग्राइंडिंग रेट पर निशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। खबर की पुष्टि जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर विजय हामल के द्वारा की गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.