नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– पच्छाद विधानसभा उपमंडल राजगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोहल- टालिया में 54 वर्षीय व्यक्ति हादसे का शिकार हो गया है।राजगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी जगमोहन सिंह पुत्र रणदीप सिंह बुधवार को अपने खेतों में काम करने गया था।सीडी नुमा खेत पर काम करने के दौरान अचानक जगमोहन का पांव फिसल गया और वह गहरी खाई में लुढ़क गया। बहुत देर तक जब जगमोहन घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी उसे देखने खेतों की और गई।खेत के समीप पहुंचकर जब उसने हलोनी पुल के समीप अपने पति को गंभीर स्थिति में देखा तो उसके होश उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से जगमोहन को राजगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी अस्पताल में चिकित्सकों के द्वारा जगमोहन को मृतक करार दिया गया। जगमोहन की मौत की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई।पुलिस के द्वारा तमाम औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बाद शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। खबर की पुष्टि डीएसपी राजगढ़ अरुण मोदी के द्वारा की गई है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20
