Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»डाइट ने 200 शिक्षक बुलाकर ट्रेनिंग के लिए 21 मार्च से 25 मार्च तक किया जारी शेड्यूल
    सिरमौर

    डाइट ने 200 शिक्षक बुलाकर ट्रेनिंग के लिए 21 मार्च से 25 मार्च तक किया जारी शेड्यूल

    By Himachal VartaMarch 16, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):- सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा का दौर जारी है इसके बावजूद डाइट संस्थान जिले के नाहन शिलाई,पांवटा व राजगढ  शिक्षा खंडों के 200 से ज्यादा शिक्षकों को जिला मुख्यालय में पांच दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए बुलावा भेज दिया। जानकारी के अनुसार जारी आदेशों में यह ट्रेनिंग 21 मार्च से 25 मार्च तक डाईट संस्थान में आयोजित होनी है। स्कूलों में अभी आठवीं व दसवीं कक्षा की परीक्षा चल रही है। ट्रेनिंग में छठी से लेकर दसवीं कक्षा तक पढ़ाने वाले अध्यापकों को ट्रेनिंग देने का शेड्यूल तैयार किया है। ट्रेनिंग के लिए टीजीटी मेडिकल, नॉन मेडिकल,एलटी व ओटी श्रेणी के शिक्षकों को 5 दिन की ट्रेनिंग दी जानी है।
    एक और जहां राज्य सरकार शिक्षा में गुणवत्ता लाने की आए दिन बयान जारी कर रही है, शिक्षा मंत्री इस मामले में गंभीर बताए जाते हैं। लेकिन समग्र शिक्षा का मिशन डायरेक्टर कार्यालय टे्रनिंग शेड्यूल अपने हिसाब से ही तय करता रहा है मिशन डायरेक्टर को स्कूलों में शिक्षा में गुणवत्ता लानी है तो ऐसे कार्यक्रम बनाए कि शिक्षक स्कुलों में छात्रों के बीच रहे। अभी तो आलम यह कि साल में अधिकतर टेनिंग के साथ साथ सरकार की गैर शिक्षण गतिविधियों में शिक्षकों को उलझाए रखा जाता है ऐसे गुणवत्ता कहां से आएगी। इन सब बातों शायद कोई लेना देना नहीं होता। विभाग को सेंटर से आए लाखों रुपए के बजट को को समयबद्ध होकर ठिकाने लगाना होता है। शिक्षा में गुणवत्ता आए ना आए और छात्रों के  नुकसान कोई चिंता नहीं होती।उधर स्कूल प्रबंधनों के अनुसार आठवीं तक की परीक्षाएं 17 मार्च को पुर्ण होगी। जबकि दसवीं की परीक्षा 24 मार्च को खत्म होनी है। डाइट संस्थान के ट्रेंनिंग में शिक्षकों में जाना है। इन दिनों में अभी परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा के बाद मार्किंग होनी है और बाद में रिजल्ट तैयार करना है।  यह सब काम भी समयबद्ध हो कर करना है।  सरकारी स्कूलों में 31 मार्च को रिजल्ट आउट करना होता है। ऐसे में स्कूल प्रबंधन कि मुश्किेंल बढी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.